
28 दिनों की वैधता के साथ Airtel के 2 सस्ते प्लान लॉन्च, मिलेगा डेटा का लाभ
नई दिल्ली:airtel ने जियो को टक्कर देने के लिए दो सस्ते प्लान पेश किए हैं, जो प्री-पेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 48 रुपये और 98 रुपये है जो देश के सभी सर्कल के लिए उतारा गया है। ग्राहक इस प्लान को Airtel की वेबसाइट और तीसरी थर्ड पार्टी के वेबसाइट से रिचार्ज कर सकते हैं।
Airtel के 48 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 3 जीबी 3G/4G डाटा का लाभ मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिनों की है। वहीं Airtel के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 6 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा और इसकी भी वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि इन दोनों प्लान में कॉलिंग और मैसेज का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि इससे पहले एयरटेल ने 29 रुपये वाला प्लान पेश किया था , जिसमें यूजर्स को 520 एमबी 3G/4G डाटा का लाभ मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है।
गौरतलब है कि हाल ही में कपंनी ने 76 रुपये वाले प्लान को रिवाइज किया है, जिसमें यूजर्स को 26 रुपये का टॉक टाइम और 100MB डेटा 2G/3G/4G मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। वहीं 176 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग के साथ 100SMS का लाभ मिलेगा। साथ ही 1GB 3G/2G डेटा मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिनों की है।
Updated on:
29 Apr 2019 11:57 am
Published on:
29 Apr 2019 11:57 am
