
Idea और Jio को टक्कर देंगे Airtel के ये 2 नए प्लान, 48 दिनों की है वैधता
नई दिल्ली:Reliance Jio को टक्कर देने के लिए टेलीकॉम कंपनियां हर दिन नए प्लान पेश कर रही है। ऐसे में भला Airtel कैसे पीछे रहने वाला है। यही वजह है कि देखते ही देखते एक महीने के अंदर कंपनी ने कई नए प्लान लॉन्च कर दिये हैं। इस बार एयरटेल ने कॉम्बो रीचार्ज पैक पेश किया है।
Airtel का कॉम्बो रीचार्ज पैक 97 रुपये का है और इसकी वैधता 28 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को हर दिन 350 मिनट (लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल), 1.5 जीबी 3जी/ 4जी डेटा और 200 मैसेज का लाभ मिलेगा। अगर आप भी इस पैक का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट्स या फिर My Airtel ऐप पर जाकर रिचार्ज करना होगा। फिलहाल इस पैक को पंजाब, तमिल नाडु और यूपी(पश्चिम) में लॉन्च किया गया है। वहीं कंपनी का कहना है कि जल्द ही इस प्लान को अन्य सर्किल के लिए पेश किया जाएगा।
Airtel का यह प्लान Jio के 98 रुपये वाले पैक को टक्कर देने वाला है। बता दें कि जियो के इस प्लान में यूजर्स को अनलीमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा Airtel ने 289 रुपये का प्लान पेश किया है, जिसकी वैधता 48 दिनों की है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB इंटरनेट डेटा और रोज 100 SMS मिलेंगे। इस पैक में कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है और साथ ही 2G/3G ग्राहक भी इस प्लान का लाभ ले सकेंगे। बता दें कि एयरटेल का यह प्लान Idea को टक्कर देने वाला है जिसकी कीमत 295 रुपये है।
बता दें कि इस महीने एयरटेल ने तीन नए प्लान और लॉन्च किए हैं, जिसमें 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये वाले पैक शामिल है। Airtel के 95 रुपये वाले कॉम्बो रीचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें यूजर्स को 500एमबी 3जी/ 4जी डेटा और 95 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
गौरतलब है कि जियो ने अपनी दूसरी सालगिरह के खास मौके पर यूजर्स को कई बड़े ऑफर्स का तोहफा दिया गया है, जिसमें 399 रुपये वाले प्लान पर 100 रुपये का कैशबैक ऑफर है तो वहीं 5 रुपये वाले कॉकलेट के साथ 1.5 जीबी फ्री डेटा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं 10जीबी अतिरिक्त डेटा भी जियो ने अपने यूजर्स को दिया है।
Published on:
14 Sept 2018 12:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
