7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amazon Freedom Sale के तहत मिल रहा 80% का डिस्काउंट

72वें Independence Day के मौके पर सभी ऑनलाइन साइट्स ने सेल शुरू कर दी है। इसी के तहत अमेजन इंडिया ने भी Amazon Freedom Sale सेल शुरू किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 4 Aug 2018, 9:53 AM IST

amazon

Amazon Freedom Sale के तहत मिल रहा 80% का डिस्काउंट

नई दिल्ली: 72वें Independence Day के मौके पर सभी ऑनलाइन साइट्स ने सेल शुरू कर दी है। इसी के तहत अमेजन इंडिया ने भी Amazon Freedom Sale सेल शुरू किया है। यह सेल 8 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक और फैशन समेत कई प्रोडक्ट पर ऑफर दिया जाएगा। अगर सेल के दौरान भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करते हैं तो दस फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ ही कई प्रोडक्ट पर ईएमआई का भी ऑफर है।

यह भी पढ़ें-Independence Day Sale: 2000 से भी कम में खरीदें 45000 का स्मार्टफोन

इतना ही नहीं कई मोबाइल जैसे- OnePlus 6, Realme 1, Honor 7X, Nokia 6.1, 10.or G, Oppo F5, LG V30+, Oppo F7, Moto G6, Samsung Galaxy Note 8, Huawei P20 Lite, Honor 7C, Moto E5 Plus, Samsung Galaxy On7 Prime और Vivo Nex पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 40 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

मिल रहा 80फीसदी का डिस्काउंट

वहीं मोबाइल और कंप्यूटर एक्सेसरीज जैसे- हेडफोन पर 60 फीसदी, प्रिंटर पर 45 फीसदी, फिटनेस ट्रैकर पर 40 फीसदी और स्मार्टवॉच पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। वहीं मोबाइल कवर पर 80 फीसदी, चार्जर पर 50 फीसदी और पावर बैंक पर 75 फीसदी की छूट मिलेगी।

No Cost EMI

बता दें कि इस सेल के जरिए सैमसंग के लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को प्री-ऑडर कर सकते हैं। वहीं 35 ब्रांड ऐसे हैं, जिसे नो कॉस्ट ईएमआई के तहत ले सकते हैं। साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। वहीं अमेजन प्राइम मेंबर को इसका ज्यादा लाभ उठा सकते हैं, क्योंकि वो कुछ एक्सक्लूसिव डील को एक्सेस कर पाएंगे।

गौरतलब है कि वीवो और सैमसंग ने भी अपने ऑनलाइन स्टोर पर सेल शुरू किया है, जहां ग्राहकों को बंपर ऑफर दिया जा रहा है और 45000 का फोन 2000 से कम कीमत में मिल रहा है। तो वहीं कई ऐसे प्रोडक्ट ऐसे हैं, जिनपर बेहरत डिस्काउंट मिल रहा है।