Samsung का ये Independence Day सेल 1 अगस्त से 5 अगस्त तक चलेगी। सेल के दौरान ग्राहकों को 5 प्रतिशत तक का पेटीएम कैशबैक मिल रहा है। वहीं Samsung galaxy S9+ को सैमसंग के ऑनलाइन शॉप से 64,900 रुपये की कीमत में ले सकते हैं, लेकिन अगर HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 6,000 रुपये का कैशबैक और 3,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। वहीं फोन एक्सचेंज करने पर 6,000 रुपये का एक्स्ट्रा लाभ मिलेगा और इसमें EMI का भी ऑप्शन दिया गया है, जहां ग्राहकों को हर महीने 5,740 रुपये ही देने होंगे।