इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और16 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है। इसमें 5.7 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन (720x1440) पिक्सल है। यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 9 पर बेस्ड एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।