नई दिल्ली:smartphone खरदीने से पहले अक्सर हम उसके फीचर्स पर ध्यान देते हैं। इसके अलावा फोन की बैटरी कितने mAh और बैकअप कितना देता है इसके बारे में भी जानने की कोशिश करते हैं ताकि मोबाइल खरदीने के बाद पछताना न पड़े। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 18,000 mAh की बैटरी दी गयी है, जो फुल चार्ज करने पर 50 दिनों तक चलेगी। इतना ही नहीं अगर लगातार वीडियो भी देखते हैं तो फोन की बैटरी का बैकअप 200 घंटों का होगा।