5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vodafone ने 399 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा व कॉलिंग

BSNL के बाद Vodafone ने अपने दो प्लान में बदलाव किया है,जिसमें 199 रुपये और 399 रुपये वाला प्लान शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 29 Dec 2018, 1:34 PM IST

vodafone

Vodafone ने 399 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा व कॉलिंग

नई दिल्ली: BSNL के बाद vodafone ने अपने दो प्लान में बदलाव किया है,जिसमें 199 रुपये और 399 रुपये वाला प्लान शामिल है। सबसे पहले बात करते हैं 199 रुपये वाले प्लान की तो इसमें अब यूजर्स को FUP लिमिट के साथ हर दिन 1.5GB 2G/3G/4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को रोज 1.4GB डेटा मिलता था।

अब बात करते हैं 399 वाले प्लान की तो इसमें ग्राहकों को अब 84 दिनों की वैधता मिलेगा। साथ ही हर रोज 1GB डेटा,100 SMS और हर दिन अनमिलिटेड लोकल व STD c कॉलिंग का भी लाभ मिलेगा। पहले इस प्लान की वैधता 70 दिनों की थी और हर दिन 1.4GB डेटा मिलता था । हालांकि अन्य ऑफर एक ही है।

यह भी पढ़ें- New Year धमाका: BSNL ने पेश किए 5 नए प्लान, खत्म किया 'ब्लैक आउट डेज'

बता दें कि vodafone ने अपने यूजर्स के लिए New Year ऑफर भी पेश किया है, जिसकी वैधता 10 जनवरी 2019 तक है। इस ऑफर के तहत प्रीपेड यूजर्स को हर रिचार्ज पर 30 रुपये का Amazon Pay वाउचर मिलेगा। हालांकि इसके लिए आपको 95 रुपये से ऊपर का रिचार्ज कराना होगा तभी यह वाउचर मिलेगा। इस वाउचर का यूजर्स दूसरे रीचार्ज और यूटिलिटी बिल पेमेंट्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इससे पहले Vodafone ने 169 रुपये में नया प्लान पेश किया, जिसमें ग्राहकों को नेशनल व लोकल अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 3जी/4जी डेटा और 100 मैसेज का लाभ मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है। साथ ही कंपनी ने अपने 199 रुपये और 399 रुपये प्रीपेड प्लान को अपडेट भी किया है। सबसे पहले बात करते हैं 199 रुपये वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी 4G डेटा, 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिनों की है। इससे पहले इस प्लान में यूजर्स को 1.4जीबी डेटा मिलता था।