5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Year धमाका: BSNL ने पेश किए 5 नए प्लान, खत्म किया ‘ब्लैक आउट डेज’

नए साल पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को जबरदस्त तोहफा दे रही हैं। इसकी कड़ी में BSNL ने भी अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 29 Dec 2018, 12:32 PM IST

bsnl

New Year धमाका: BSNL ने पेश किए 5 नए प्लान, खत्म किया 'ब्लैक आउट डेज'

नई दिल्ली: नए साल पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को जबरदस्त तोहफा दे रही हैं। इसकी कड़ी में सरकारी टेलीकॉम कंपनी bsnl ने भी अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दे रही है। दरअसल, कंपनी ने ब्लैक आउट डेज को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। यानी यूजर्स को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को SMS और कॉलिंग के लिए अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। साथ ही कंपनी ने ऐलान किया है कि आने वाले समय में सभी ब्लैक आउट डेज को खत्म कर दिया जाएगा ताकि ग्राहक बडें त्योहारों पर भी रीचार्ज पैक्स का लाभ ले सके।

यह भी पढ़ें- 1 रुपये में Airtel और Vodafone-Idea दे रहे हैं इनकमिंग सेवा, आज ही कराएं रिचार्ज

इसके अलावा BSNL ने अपने 5 प्रीपेड कॉम्बो STV प्लान्स में बदलाव किए हैं और यूजर्स को 66 फीसदी अधिक टॉकटाइम दिया जा रहा है। इन सभी प्लान की वैधता 60 दिनों की है। इन प्लान में 152 रुपये, 175 रुपये , 219 रुपये, 252 रुपये और 402 रुपये वाला प्लान शामिल है। सबसे पहले बात करते हैं 152 रुपये वाले प्लान की तो इसमें हर दिन 1 जीबी 3G/4G डाटा और 200 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा और इसकी वैधता 30 दिनों की है। वहीं 175 रुपये वाले प्लान में 200 रुपये का टॉकटाइम और 500MB डाटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 60 दिनों की है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल के कम स्टोरेज की टेंशन से 2 मिनट में पाएं छुटकारा, आजमाएं ये टिप्स

इसके बाद बात करते हैं 219 रुपये वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 60 दिन की वैधता, 250 रुपये के टॉकटाइम और 500MB डाटा का लाभ मिलेगा। जबकि 252 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को 350 रुपये का टॉकटाइम, 30 दिनों की वैधता मिलेगा। 402 रुपये के प्लान में 600 रुपये का टॉक टाइम और 4 जीबी डाटा मिलता है। बता दें कि 152 रुपये, 252 रुपये और 402 रुपय के प्लान की वैलिडिटी 21 जनवरी और 175 रुपये व 219 रुपये वाले प्लान की वैधता 23 फरवरी 2019 तक है आज ही उठाएं लाभ।