नई दिल्ली: अगर आप Honor का कोई बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर चल रहे रिपब्लिक डे सेल के दौरान जबरदस्त डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस सेल में honor 9n को अच्छी छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 3 जीबी रैम और32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। लेकिन ग्राहक इसे 5,499 रुपये की छूट के साथ 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा हैंडसेट पर 8,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। मतलब ग्राहक को यह हैंडसेट मात्र 149 रुपये का पड़ेगा। साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।