बता दें कि चीन में इस फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 27,200 रुपए है और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 31,400 रुपए है। साथ ही चीनी बाजार में इसे ब्लैक, ग्रे, मिराज ब्लू और मिराज पर्पल कलर में उतारा गया है। फीचर की बात करें तो इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है।