Honor 10 को चीन में दो वेरिएंट में उताया गया था। इसमें 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 27,200 रुपए है और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को करीब 31,400 रुपए में उतारा गया है। साथ ही चीनी बाजार में इसे ब्लैक, ग्रे, मिराज ब्लू और मिराज पर्पल कलर में उतारा गया है। फीचर की बात करें तो इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।