Huawei Mate 20 Pro को भारत में 69,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। कंपनी स्मार्टफोन के साथ 15W हुवावे वायरलैस चार्जर फ्री में दे रही है। इस चार्जर की कीमत 3,999 रुपये है। इसके अलावा वोडाफोन सब्सक्राइबर्स को मंथली पोस्टपेड प्लान में 20 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं कंपनी नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दे रही है।