30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मामले में Samsung और Nokia भी रह गए Jio से पीछे, जान कर उड़ जाएंगे होश

साल 2018 की पहली तिमाही में वैश्विक फीचर फोन में 15% हिस्सेदारी के साथ Reliance JioPhone पहले स्थान पर रहा।

2 min read
Google source verification
jio

इस मामले में Samsung और Nokia भी रह गए Jio से पीछे, जान कर उड़ जाएंगे होश

Reliance Jio ने पिछले साल ही 4जी और वीओएलटीई JioPhone को लॉन्च किया था। वहीं यह मुफ्त में मिल रहा हैंडसेट भारत में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा वहीं लोगों में इस फोन को लेकर आलम यह रहा की वह फोन लेने के लिए लाइनों में खड़े रहें। साल 2018 की पहली तिमाही में वैश्विक फीचर फोन में 15% हिस्सेदारी के साथ Reliance JioPhone पहले स्थान पर रहा। इसके बाद Nokia, Itel, Samsung, Tecno ने जगह बनाई।

Reliance Jio का पहले स्थान पर होना लोगों में उसके लोकप्रियता को दर्शाता है।

यह भी पढ़े: अब बिना Number सेव किए कर सकते हैं WhatsApp पर मेसेज

काउंटरपॉइंट की एक नई रिपोर्ट की माने तो, भारत में Reliance JioPhone की अच्छी बिक्री और HMD Nokia की भारतीय बाज़ार में वापसी से साल 2018 की पहली तिमाही में वैश्विक फीचर फोन के बाज़ार में 38 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। JioPhone की 15% हिस्सेदारी के बाद Nokia की बाजार हिस्सेदारी 14% है, जबकि Itel की 13%, Samsung की 6% और Tecno की भी 6% फीसदी है।

यह भी पढ़े: हूबहू iPhone X जैसे दिखते हैं ये 5 Smartphone, कीमत इतनी कम की क्या बताएं

मार्केट रिसर्च फर्म ने अपने एक बयान में कहा, "अभी भी हर साल 50 करोड़ फीचर फोन बिकते हैं जबकी दुनिया भर में सालाना 2 अरब फीचर फोन की जरूरत है। जिसके हिसाब से यह अभी भी बहुत बड़ा बाज़ार है, जिसमें से कई लोगों की पहली पसंद स्मार्टफोन नहीं बलकी फीचर फोन है।" साल 2018 में दुनिया भर में फीचर फोन की हुई बिक्री के करीब 43% भारत में बिक्री हुई है। रिसर्च फर्म ने आगे यह भी कहा कि कुछ यूज़र्स डिजिटल या अन्य कारणों की बजाए सिंपल फोन पसंद करते हैं। वे स्मार्टफोन और डेटा पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो ऐसे लोगों की मांग को फीचर फोन पूरा कर रहा है।

यह भी पढ़े: Xiaomi की 8वीं सालगिरह पर लॉन्च हो सकता है फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 8