सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9+ के स्पेसिफिकेशन
यह दोनों स्मार्टफोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट 64, 128 और 256 जीबी के हैं। तीनों ही वेरिएंट को 400 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। दोनों ही हैंडसेट में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8 ओरियो दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।