एप्पल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone X को 89,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया था। इस हैंडसेट को 29,000 रुपये में एयरटेल के एक शर्त के साथ खरीदा जा सकता है। इसे खरीदने के लिए आपको एयरटेल का पोस्टपेड प्लान लेना होगा जिसके लिए आपको 2,799 रुपये 24 महीने तक भुगतान करना होगा। यानी साफ शब्दों में कहा जाए तो आपको दो साल तक हर महीने 2,799 रुपये देने होंगे।