10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

iPhone XR की पहली सेल आज, यहां से खरीदने पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

iPhone XR की बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो गयी है और इसकी पहली सेल आज यानी 26 अक्टूबर को है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 26 Oct 2018, 11:22 AM IST

iphone

iPhone XR की पहली सेल आज, यहां से खरीदने पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

नई दिल्ली: iPhone XR की बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो गयी है और इसकी पहली सेल आज यानी 26 अक्टूबर को है। iPhone XS और iPhone XS Max की बुकिंग और सेल पहले ही शुरू हो चुकी है। इसकी बुकिंग के लिए यूजर्स को एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर (Airtel.com), Flipkart और Jio.com, Apple.com पर जाना होगा। बता दें कि लॉन्चिंग के दौरान इस बात का एलान किया गया था कि iPhone XS व iPhone XS Max की सेल 28 सितंबर से होगी और iPhone XR की बिक्री 26 अक्टूबर से होगी।

यह भी पढ़ें- Vertu ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, अंबानी भी खरीदने से पहले सोचेंगे

iPhone XR

इसे 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरूआती कीमत 76,900 रुपये रखी गयी है। वहीं 128जीबी वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 91,900 रुपये रखी गयी है। इसे ग्राहक Black, White, Red, Yellow, Blue और Coral कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Hathway ने JIO के टक्कर में 1,699 रुपये का प्लान किया पेश, मिलेगा 5000 का फायदा

इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए iPhone XR में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी व वीडियो के लिए 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी खासियत है कि इसपर कॉफी, चाय और सोडा गिरने से खराब नहीं होगा। इसकी बॉडी ग्लास और एल्यूमिनियम से लैस है

यह भी पढ़ें- 1 नवंबर को Jio Phone 2 की अलगी सेल, 200 रुपये का मिल रहा कैशबैक

iPhone XS

इसे भी तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज शामिल हैं। इसकी कीमत 99,900 रुपए, 1,14,900 रुपये और 1,34,900 रुपये रखी गयी है।

iPhone XS Max

इस हैंडसेट को भी 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसकी कीमत 1,09,900 रुपए, 1,24,900 रुपये और 1,44,900 रुपये रखी गयी है। इसे तीन कलर ऑप्शन Silver, Space Gray और Gold में खरीद सकते हैं।