तीनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी-टाइप जैसे फीचर शामिल हैं। वहीं पावर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो क्वालकॉम की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इन स्मार्टफोन्स का डाइमेंशन 143.8x69.3x8.4 मिलीमीटर है और वजन145 ग्राम है।