नई दिल्ली: Oneplus 6 आज भारत में OnePlus.in, ऐमज़ॉन और पॉप-अप स्टोर्स सहित 8 शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे भारत में तीन कलर वेरिएंट में बेचा जा रहा है, जिसकी शुरूआती कीमत 34,999 रुपए है। बता दें कि इस स्मार्टफोन को 17 मई को भारत में लॉन्च किया गया है, जिसमें 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वरियंट की कीमत 34,999 रुपए, 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 39,999 रुपए रखी गई है।