OnePlus 6 में 6.28 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ है। वहीं इसमें 6 जीबी और 8 जीबी रैम में पेश किया गया है और 64 जीबी,128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज में दिया गया है। Honor 10 में 5.84 इंच का LCD पैनल है, जिसका रेजोल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सेल है और इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है। OnePlus 6 पावर के लिए पावर के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि Honor 10 में 3,400 mAh की बैटरी है। वनप्लस 6 का वजन 177 ग्राम है, जबकि हॉनर 10 का वजन 153 ग्राम है। यानी Honor 10 का वजन और बैटरी OnePlus 6 से कहीं ज्यादा बेहतर है। वहीं कीमत भी Honor 10 की OnePlus 6 से कम है ऐसे में इन दोनों फोनो की टक्कर बाजार में होनी तय है।