script

Nokia 110 4G: भारत में लॉन्च हुआ नोकिया का नया फोन, जानिए फीचर्स और कीमत

locationनई दिल्लीPublished: Jul 24, 2021 02:51:36 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Nokia 110 4G: नोकिया ने भारत में अपना नया और अफोर्डेबल फोन Nokia 110 4G लॉन्च किया है। कम बजट में यह फोन ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प है।

New Nokia 110 4G launch

Nokia 110 4G in India

नई दिल्ली। नोकिया (Nokia) जो कि फिनलैंड की एक कंपनी है, भारत में मोबाइल फोन के लिए सबसे पुरानी और भरोसेमंद कंपनियां में से एक मानी जाती है। नोकिया ने हाल ही में अपना नया फोन ( Nokia 110 4G ) भारत में लॉन्च किया है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प हो सकता है जो कम बजट में एक ब्रांडेड फोन खरीदना चाहते हैं।
https://twitter.com/TechnoStreet2/status/1418522011416948736?s=20

Nokia 110 4G के फीचर्स

किसी भी फोन को खरीदने से पहले उसके फीचर्स जानना ज़रूरी हैं। आइए एक नज़र डालते हैं Nokia 110 4G के फीचर्स पर।

यह भी पढ़े – भारत में सस्ते 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Nokia, इंडियन मार्केट के हिसाब से तैयार होंगे फोन
कीमत

Nokia 110 4G की शुरुआती कीमत 2,799 रुपये है। यह एक अफोर्डेबल फोन होने की वजह से ऐसे ग्राहक जो कम बजट का फोन चाहते हैं, उनके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़े – Nokia ने भारत में शुरू किया 5जी उपकरणों का उत्पादन, चेन्नई स्थित फैक्ट्री में बन रहे लेटेस्ट 5जी गियर

कब और कहां से खरीदे

Nokia 110 4g 24 July 2021 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे अमेज़न या नोकिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो