अगर आप Whatsapp के डिलीट होने वाले डेटा को लेकर परेशान हैं तो उससे बचने का भी तरीका आज हम आपको बताएंगे। इसके लिए 12 नवंबर से पहले अपने पुराने डेटा का बैकअप ले लें। इसके लिए अपने Whatsapp को ओपन करें और फिर सेटिंग में जाकर चैट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको चैट बैकअप का ऑप्शन दिखेगा, जिसका क्लिक करें। इसके बाद बैकअप का विकल्प मिलेगा,जिसपर क्लिक करके अपने डेटा को सेव कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए बैकअप के लिए ई-मेल आईडी को Whatsapp से कनेक्ट करने होगा। इतना ही नहीं वीडियो का बैकअप लेने के लिए नीचे दिए include video के ऑप्शन पर क्लिक करके वीडियो को सेव कर सकते हैं।