Red Magic 3 के 6GB रैम की कीमत 3,199 RMB (करीब 33,000 रुपये ) , 8GB रैम की कीमत 3499 RMB ( 36,200 रुपये), 12GB रैम की कीमत 4299 RMB (लगभग 44,500 रुपये)रखी गयी है। पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 30W क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 10 मिनट चार्ज करके एक घंटे तक गेम खेल सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में के रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो Sony IMX586 sensor के साथ है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।