नई दिल्ली। सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने सोमवार को बेगूसराय में वोट डालने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि बेगूसराय को बदनाम करने वालों को यहां मुंह की खानी पड़ेगी। बता दें कि कन्हैया कुमार बेगूसराय संसदीय सीट से भाजपा नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।