ऐसे में IPL 2019 के शुरु होने से पहले टीम में कई बदलाव किए गए। सबसे पहले तो टीम का नाम बदला गया। दिल्ली डेयरडेविल्स की जगह दिल्ली कैपिटल्स किया गया। इस टीम का मालिकाना हक पार्थ जिंदल (JSW Group) और किरण कुमार (GMR Group) के पास है। 2019 के सीजन में दिल्ली की टीम नए नाम, नई जर्सी और नए खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी। इसके अलावा सौरव गांगुली, रिकी पॉन्टिंग और मोहम्मद जैसे सलाहकार भी टीम के साथ जुड़े, जिसका फायदा टीम को हुआ। ये तीनों लगातार युवा खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव को साझा कर रहे हैं।