स्मार्टफोन में 6.28 इंच फुल-HD+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले जिसका रेश्यो 19:9 है। साथ ही फोन के स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। पहला सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। दोनों ही सेंसर मेें सोनी IMX519 सपोर्ट और रियर कैमरे के साथ डुअल LED फ्लैश मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो f/2.0 अपर्चर और EIS के साथ आता है। इस फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी मौजूद है।