नई दिल्ली: हाल में ही लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oneplus 6 T को नए अवतार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने चीनी मार्केट में Oneplus 6 T के थंडर पर्पल कलर वेरिएंट को पेश किया गया है। स्मार्टफोन का यह नया वेरिएंट सिर्फ 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध होगा। नए कलर वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन लगभग 38,000 रुपये है। भारत में इस वेरिएंट को कब तक पेश किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।