10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Airtel ने लॉन्च किए 5 नए प्रीपेज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंगे के अलावा मिलेंगे ये बड़े फायदे

Airtel ने दिवाली से ठीक पहले अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पांच नए प्लान पेश किए हैं। इन पांचों प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का फायदा मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 6 Nov 2018, 12:50 PM IST

airtel

Airtel ने लॉन्च किए 5 नए प्रीपेज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंगे के अलावा मिलेंगे ये बड़े फायदे

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक airtel ने दिवाली से ठीक पहले अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पांच नए प्लान पेश किए हैं। इनमें 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान शामिल हैं। आपको बता दें रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए एयरटेल लगातार नए-नए प्लान्स पेश कर रहा है। कंपनी के इन पांचों प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं कंपनी अपने इन प्लान्स में यूजर्स को क्या सुविधा दे रही है।

Airtel 178

सबसे कम कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 1 जीबी 4 जी डेटा दिया जा रहा है। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस का फायदा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Airtel 229

कंपनी के इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इस दौरान यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी डेटा दिया जा रहा है। मतलब यूजर्स को कुल 39.2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस का फायदा भी उठाया जा सकता है।

Airtel 344

344 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। मतलब कुल 56 डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है।

Airtel 495

495 रुपये वाले पैक की वैधता 84 दिनों की है। इसमें यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यानी कुल डाटा 117.6 जीबी दिया जाएगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग और रोजाना 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है।

Airtel 559

अब बात करते हैं सबसे महंगे 559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान कि इसमें यूजर्स को 90 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1.4 जीबी 4जी डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नैशनल रोमिंग और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा भी मिलेगा।