OnePlus 7T Pro में 6.65 इंच का डिस्प्ले जिसका रिज्योलेशन (1440-3100) पिक्सल का होगा। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 पर रन करेगा। इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्सल प्रोसेसेर दिया गया है। फोन का एक वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला होगा। कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा होगा जिसमें 48, 16 और 8 मेगापिक्सल के कैमरे शामिल हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4085 एमएएच की बैटरी होगी।