नई दिल्ली: Oppo F3 Plus के 6 जीबी वेरिएंट पर 6000 रुपए और 4 जीबी रैम वेरिएंट पर 8,000 रुपए की तक की छूट दी जा रही है। इसके ग्राहक Flipkart से मात्र 16,990 रुपए व 12000 रुपए में खरीद सकते हैं, जबकि लॉन्चिंग के दौरान इस फोन की कीमत 22,990 रुपए व 20,990 रुपए रखी गई थी। दरअसल, Flipkart इस फोन पर एक्सक्लूसिव ऑफर दे रहा है। वहीं अमेजन पर इस फोन को ग्राहक 20,475 रुपए और 18,090 रुपए में खरीद सकते है। बता दें कि इस फोन को ब्लैक व गोल्ड कलर में बेचा जा रहा है। हालांकि 6 जीबी रैम का ब्लैक कलर अभी भी फ्लिपकार्ट पर 22,990 रुपए में ही बेचा जा रहा है।