नई दिल्ली: एक दौरा था जब मोबाइल के बिना राजनीतिक पार्टियां और राजनेता वोट मांगते नजर आते थे, लेकिन समय बदला तो प्रचार करने का तरीका भी पूरी तरह से डिजीटल हो गया। आज चुनाव प्रचार के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता सोशल मीडिया और अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि लोगों से जुड़ने में दिक्कत न हो। यह तो सभी जानते हैं कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने मोबाइल और सोशल मीडिया को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया था और यही वजह थी कि उस समय प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी। इसके साथ ही चुनाव में मोबाइल और सोशल मीडिया का ट्रेंड बना जो अब भी कायम है।