नई दिल्ली: Realme 5s और Realme X2 Pro को कल यानी 20 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन का लाइव इवेंट कंपनी की ऑनलाइन साइट या Flipkart पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर देख सकते हैं। इसके अलावा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत अगर आप लॉन्चिंग इवेंट का हिस्सा बनते हैं तो 2,100 रुपये का गुडी बैग मिलेगा, जिसमें रियलमी पावर बैंक और एक R-पास मिलेगा। इस R-पास की मदद से रियलमी एक्स 2 प्रो खरीदने पर 855 रुपये की छूट मिलेगी। Realme X2 Pro के टिकट को आज BookMyShow से बुक कर सकते हैं, जिसकी कीमत 299 रुपये है। फोन का लॉन्चिंग इवेंट नई दिल्ली के प्रगति विहार के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा।