Realme X के Spider Man Far From Home एडिशन की कीमत 1,799 युआन लगभग (18,100 रुपये) है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है जो 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। इनकी कीमत क्रमश: चीनी युआन 1,499 करीब 15,300 रुपये, 1,599 करीब 16,300 रुपये और 1,799 करीब 18,400 रुपये है।