Xiaomi Redmi Note 6 Pro कैमरा फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 20 मेगापिक्सल सेंसर है और दूसरा 2 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया गया है। इस हैंडसेट में पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो फुल चार्ज होने के बाद 2 दिन का बैटरी बैकअप देता है। बता दें कि यह हैंडसेट Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है, जिसपर 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।