नई दिल्ली:Samsung ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold को इसी साल फरवरी में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ( MWC ) के दौरान पेश किया था। कंपनी ने पिछले महीन ही यह जानकारी दी थी कि इसे सितंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से कंफर्म लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कंपनी ने यह कंफर्म किया है कि फोन की कीमत 1980 डॉलर करीब (1,36,522 रुपये) होगी।