स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग (Samsung) ने अच्छी पकड़ बनाई हुई है। साल 2020 में सैमंसग ने अपने कई नए स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किए। अब जल्द ही सैमसंग का एक और स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी एम12 (Samsung Galaxy M12) के नाम से बाजार में उतारा जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की डिटेल्स लीक हो गई हैं। दरअसल, सैमसंग गैलेक्सी एम12 का स्मार्ट पेज कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो गया है। लीक हुईं डिटेल्स के अनुसार सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी।