यह स्मार्टफोन डुअल VoLTE सपोर्ट करता है यानि 4जी हाई-स्पीड इंटरनेट का धड़ले से इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक इस स्मार्टफोन को एक्वा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और हवाई ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मौजूद है। ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है।