Redmi 6 Pro को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज है। इसकी कीमत 10,999 रुपए रखी गयी है। वहीं 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज है और इसकी कीमत 12,999 रुपए है। Redmi 6 Pro में 5.84-इंच फुल-HD+ IPS LCD नॉच डिस्प्ले दिया गया है और इसका पिक्सल पैनल 1080×2280 है। इसका आस्पेक्ट रेशयो 19:9 है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 Oreo-बेस्ड MIUI 9.6 पर काम करता है। इसके स्टोरेज को यूजर्स एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।