
नई दिल्ली: चाइना की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी ( Xiaomi ) के लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 8 के कैमरे के बारे में जानकारी सामने आई है। कंपनी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इस स्मार्टफोन के कैमरे का सैंपल साझा किया है। इसके बाद यह साफ हो गया है कि Note 8 को चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र में यह बताया गया है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा।
Redmi Note 8 के कैमरे से रात को ली गई तस्वीरों को साझा किया गया है जिससे यह पता चलता है कि इसका नाइट मोड काफी बेहतर होगा। इस मोड को लेकर विबिंग ने कहा है कि इस स्मार्टफोन में सुपर नाइट सीन मोड होगा जो कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी का एक्पीरियंस देगा। इसके अलावा Redmi Note 8 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। रिपोर्ट की माने तो स्मार्टफोन में एड्रेनो 610 जीपीयू, थर्ड जेनरेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ), हेक्सागॉन 686 डीपी और हेक्सागॉन वेक्टर एक्सटेंशन होगा।
Redmi Note 8 Pro की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, हीलियो G90T प्रोसेसर और 4500 एमएएच की बैटरी होगी। कंपनी ने चीन में 29 अगस्त 2019 को एक इवेंट का आयोजन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस इवेंट के दौरान Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया जा सकता है।
Published on:
26 Aug 2019 03:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
