26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरोहा में एक पिता ने मात्र 10 रुपए के लिए अपने ही जिगर के टुकड़ों को दी खैफनाक सजा

फोटो वायरल होने के बाद पुलिस कर रही है जालिम पिता की तलाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 23 Jul 2018, 4:24 PM IST

amroha

अमरोहा में एक पिता ने मात्र 10 अपने ही बच्चों की दी खैफनाक सजा

अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां गरीबी और मुफलिसी के चलते एक पिता जल्लाद बन गया। उसने अपने तीन मासूम बच्चों को मात्र दस रूपये का सिक्का खो जाने पर उन्हें बिजली के खम्बे पर बां कर लटका दिया और इसके बाद इन बच्चों की जमकर पिटाई भी की। पड़ोस के लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की तो आरोपी पिता ने पड़ोसियों को ही उल्टा फंसा देने की धमकी दी। इसी दौरान किसी ने बच्चों का खम्बे पर लटके हुए फोटो खींच कर वायरल कर दिया, जिसके बाद अब पुलिस हरकत में आई है। फोटो देखने के बाद पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है। घटना अमरोहा के गजरौला थाना इलाके की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः मुन्ना बजरंगी के बाद अब इस बदमाश के गुर्गों का बढ़ा आतंक, शिकंजा कसने में जुटी पुलिस

मामला गजरौला के मोहल्ला जलालनगर का है। यहा के रहने वाले इस्लाम नाम के एक शख्स के तीन बच्चे हैं। इनकी उम्र लगभग 5 साल तीन साल और 1.5 साल है। चश्मदीदों के मुताबिक इस्लाम ने शुक्रवार को अपने बच्चों को नाश्ते का सामान लेने के लिए पड़ोस में रज़िया नाम की महिला की परचून की दुकान पर भेजा था। दुकान से वापस आते वक़्त बच्चों से दस रुपये का सिक्का कहीं गिर गया। इस बात से गुस्साए जल्लाद पिता ने बच्चों को रस्सी से बांधकर दो खम्बे के बीच लटका दिया और इसके बाद उनकी पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोगो ने बच्चों को बचाने की कोशिश की तो भी इस जल्लाद ने उन्हें नहीं बख्शा और उलटे पड़ोसियों को धमकी दे दी कि अगर वे मामले में दखल देंगे तो उल्टा उन्हें ही फंसवा दिया जाएगा। पड़ोसियों ने घटना का फोटो खींचकर वायरल कर दिया और इसके बाद पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी।

यह भी पढ़ें- मुन्ना बजरंगी हत्याकांडः जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, इन अफसरों पर गिर सकती है गाज

हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। थाना गजरौला के एसओ अशोक कुमार का कहना है कि आरोपी बहुत गरीब है। घर पर उसकी पत्नी मौजूद थी। पत्नी ने बताया की वो लोग बहुत गरीब हैं। गरीबी का आलम ये है की सुबह में बिना दूध के सिर्फ पानी में चाय की पत्ती उबाल कर सब लोग नाश्ता करते हैं। दस रूपए खो जाने पर पिता ने सिर्फ बच्चों को डराने के लिए ऐसा किया था। कोई मां-बाप जल्लाद नहीं होता, जो अपने ही बच्चों के साथ ऐसा करेगा। बच्चों की मां ने बताया कि बच्चों को बुरी नियत से मारना-पीटना उनका मकसद नहीं था। पड़ोसी उनके विरोधी हैं, इसलिए उन्होंने फोटो वायरल किया है। वहीं, पड़ोसियों का कहना है की उनसे बच्चों का दर्द देखा नहीं गया और उन्होंने इसका विरोध किया, जब वह नहीं माना तब पुलिस को सूचना देनी पड़ी। हालांकि, इस दौरान पीड़ित बच्चे ने घटना की पुष्टि करते हुए कैमरे पर आपबीती सुनाई। अब पुलिस आरोपी पिता को तलाश रही है, ताकि मामले की सच्चाई पता चल सके। पुलिस का कहना है की इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।