
धमाके के साथ फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, युवक के उड़ गए चिथड़े
मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हडकंप मच गया जब पिकअप वैन से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फट गया। जिससे उतार रहे युवक के चिथड़े उड़ गए। धमाके से पूरा गांव दहल गया। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी दी गयी। शव पोस्टमार्टम को भेज सिलेंडर की जांच शुरू कर दी गयी है।
अयोध्या नहीं, यूपी के इस शहर में रखी गई विश्व के सबसे बड़े मंदिर की आधार शिला
ऐसे फटा सिलेंडर
सुबह के समय गांव के अन्दर कलिंगा आक्सीजन के गैस सिलेंडर उतारने पिकअप गाड़ी पहुंची थी। मजदूरी के तौर पर सिलेंडर उतार रहे मौहम्मद यासीन निवासी गोट थाना कटघर ने जैसे ही सिलेंडर पिकअप में से नीचे उतारा वह जोरदार धमाके के साथ फट गया और मजदूर यासीन को अपनी चपेट में लेते हुए गांव के कोने से लेकर तेज़ धमाका के साथ हवा में उड़ते हुए जंगल में जा गिरा। धमाके की आवाज सुनकर जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। यासीन के शरीर के अवशेष गांव के रास्ते में बिखरे पड़े थे और वह जंगल में आधे शरीर के साथ खेत में पड़ा था। चीख पुकार की आवाज सुनकर पास पहुंचे और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यासीन को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान यासीन ने दम तोड़ दिया।
नोएडा में कार के शीशे तोड़कर बदमाशों ने समान पर कर दिया हाथ साफ
घर में कोहराम
मौत की खबर सुनकर गांव में मातम सा छा गया। जहां पर परिवार वालों में चीख़ पुकार मच गई सभी परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
Updated on:
29 Apr 2019, 9:47 PM IST
Published on:
29 Apr 2019, 9:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.