20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद: घर लौट रही सगी बहनों पर तेज़ाब से हमला

पुलिस काउंसलिंग से वापस लौट रही सगी बहनों पर उसके पति व एक अन्य ने तेज़ाब से हमला कर दिया।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: सोमवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस काउंसलिंग से वापस लौट रही सगी बहनों पर उसके पति व एक अन्य ने तेज़ाब से हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गयीं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर तेज़ाब से हमले मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति व् ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

VIDEO:भाजपा नेता के बिगड़े बोल,इंस्पेक्टर से कहा दो सेकेंड में उतरवा देंगे टोपी

प्राचीन विरासत को संजोए हुए हैं ऐतिहासिक बराही मेला

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के पारकर रोड पर पैदल घर जा रही दो सगी बहनों दिव्या शर्मा और बीना शर्मा पर बाइक सवार दो युवकों ने तेजाब से हमला किया और फरार हो गए। तेजाब से हमले के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया और दोनों बहनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गम्भीर घायल दिव्या शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल दिव्या शर्मा और उनकी बहन मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित सूर्यनगर में रहती है। पांच साल पहले दिव्या शर्मा की शादी बरेली जनपद के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में रहने वाले राजन पाठक से हुई थी। लेकिन शादी के दो साल बाद ही दोनों में मारपीट होने लगी। कुछ दिन पहले दिव्या शर्मा ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिस का मुकदमा महिला थाने में दर्ज कराया था। दोनों पक्षों को आज काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। पुलिस लाइन में काउंसलिंग के लिए दिव्या शर्मा अपनी बहन बीना को लेकर गयी थी। जबकि राजन पाठक अपने पिता के साथ आये हुए थे। बीना शर्मा के मुताबिक जब पति-पत्नी में सहमति नःही बनी तो काउंसलिंग टीम ने पुलिस को राजन पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

भारत बंद: अखिलेश व मायावती के खास नेताओं पर मुकदमा दर्ज, मेरठ में इंटरनेट व एसएमएस सेवा पर लगी रोक

साइबर क्राइम रोकने के लिए उठाना होगा यह कदम

काउंसलिंग से निपटने के बाद दिव्या अपनी बहन बीना के साथ पैदल वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आये और दिव्या को निशाना बनाते हुए तेजाब से हमला कर फरार हो गए। हमले के दौरान साथ चल रही बीना शर्मा भी तेजाब के छींटे आने से झुलस गई । मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया जिसके बाद पुलिस दोनों बहनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। दिव्या शर्मा तेजाब के हमले से गम्भीर रूप से झुलसी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सक के मुताबिक दोनो बहनों पर तेजाब से हमला किया गया है और दोनों बहन 30 प्रतिशत से जदया झुलस गई है।फिलहाल दोनो बहनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इंस्पेक्टर कोतवाली ए के सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए टीमें बरेली भेजी गयीं हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।