29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़कों पर घूम रहे यमराज, बोले- धरती वासियों हमारा वर्क लोड मत बढ़ाओ

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में यमराज के वेश (Artist Dressed As Yamraj) में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहा कलाकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Apr 2021, 4:16 PM IST

artist dressed as yamraj

artist dressed as yamraj aware to public

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुरादाबाद.उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus) पैर पसार रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने मुरादाबाद के साथ कई जिलों में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया गया है। इसके साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) और मास्क लगाने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में मुरादाबाद में यमराज के स्वरूप में लोगों को जागरूक कर रहा एक कलाकार चर्चा का विषय बन गया है। इस कलाकार ने हाथ में एक लाउडस्पीकर के आकार पेपर ले रखा है। जिस पर लिखा है कि धरतीवासियों हमारा वर्कलोड मत बढ़ाओ, मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग रखो।

यह भी पढ़ें- गजब: Corona वैक्सीन लगवाने गई तीन बुजुर्ग महिलाओं को लगा दिया एंटी रेबीज का टीका

बता दें कि आज यानी शुक्रवार से मुरादाबाद जिले में भी कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, जो 16 अप्रैल तक लागू रहेगा। नाइट कर्फ्यू के तहत रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि इस दौरान जरूरी काम से बाहर निकलने वालों को काम का ब्योरा देने पर छूट मिलेगी। इस दौरान बगैर किसी काम के घूमने वालेे लोंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच शहर की सड़कों पर यमराज के के वेश में एक कलाकार अपने अनूठे अंदाज के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कलाकार सड़कों और मोहल्लों में घूम-घूमकर लोगों को मास्‍क लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है और लोगों से कह रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का इस्तेमाल करो, नहींं तो मैं आ रहा हूं।

कोरोना केस बढ़ते ही विभागों में शुरू हुई टेस्टिंग

कोरोना वायरस की सेकंड वेव में तेजी से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है, जिसके चलते कई विभागों में भी टेस्टिंग तेज हो गई है। बता दें कि हाल ही में आरटीओ पर जांच के बाद बिजली विभाग के एक्सईएन फर्स्ट, सेकंड और देहात एक्सईएन फर्स्ट का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके चलते 60 से अधिक कर्मचारियों ने जांच कराई गई है। इसके अलावा सिंचाई विभाग और रेलवे के कर्मचारियों की जांच की गई है। बताया जा रहा है कि दौलतबाग के एसडीओ को संक्रमित पाए जाने के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- UP Top News : कोरोना संक्रमण : बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर अब बच नहीं सकेंगे यात्री