28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल अस्थि कलश यात्रा : इतने साल पहले इस महान हस्ती की भी रामपुर लाई गई थी अस्थियां

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (93) का 16 अगस्त 2018 को देहांत हो गया। जिसके बाद उनकी अस्थियों का उत्तर प्रदेश की सभी नदियों में विसर्जन किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
asthi

अटल अस्थी कलश यात्रा : इतने साल पहले इस महान हस्ती की भी रामपुर लाई गई थी अस्थियां

रामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (93) का 16 अगस्त 2018 को देहांत हो गया। जिसके बाद उनकी अस्थियों का उत्तर प्रदेश की सभी नदियों में विसर्जन किया जा रहा है। इसके चलते अटल अस्थी कलश यात्रा निकाली जा रही है और इस क्रम में रामपुर जिले में भी अटल जी की अस्थियां पहुंची। भाजपईयों ने फूलों के साथ उनका स्वागत किया। वहीं इससे पहले भी इस जिले में एक व्यक्ति की अस्थियां आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा के इस मंत्री से जब पूछा गया यह सवाल तो ड्राइवर से बोले, ‘जल्दी निकलों यहां से’

दरअसल, रामपुर में इससे पहले 11 फरवरी 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अस्थियां भी रामपुर आ चुकी हैं। उस समय बापू की अस्थियों का कुछ हिस्सा कोसी नदी में विसर्जित किया गया और शेष अस्थियों को चांदी के कलश में रखकर यहां दफन कर दिया गया था। आज यहां पर गांधी जी की एक समाधि भी है। यहां मौजूद गांधी समाधि को आधुनिक रूप दिया गया है और लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से इसका सौंदर्यीकरण किया गया है। दूर-दूर से लोग रामपुर की गांधी समाधि को देखने आते हैं।

यह भी पढ़ें : LIC की पॉलिसी के पैसे से दोबारा शादी करने के लिए शख्स ने रची ऐसी साजिश कि सभी रह गए हक्के-बक्के

अटल जी की अस्थियों का स्वागत, पं. दीनदयाल की अनदेखी

रामपुर जिले में अटल जी की अस्थि कलश यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं यहां भाजपा के संस्थापकों में गिने जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अनदेखी भी की जा रही है। यही कारण है कि उनकी प्रतिमा के आसपास कूड़ा करकट और गंदा पानी भरा हुआ है। जिस पर अभी तक भी किसी की नजर नहीं गई है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार में सामने आया अब यह बड़ा घोटाला, सभी रह गए हक्के-बक्के

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली से 195 किलोमीटर दूर रामपुर की शुरुआत जिलाधिकारी आवास से होती है। जिलाधिकारी आवास के बिल्कुल बराबर में ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एक प्रतिमा लगी हुई है। जिसके आसपास काफी समय से कूड़ा करकट ही नहीं बल्कि बरसात का गंदा पानी भी भरा हुआ है। हर रोज जिलाधिकारी और नगरपालिका के अधिकारी यहां से गुजरते हैं, लेकिन आज तक किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी।

यह भी पढ़ें : छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों की कलाई पर शिक्षिकाओं ने बांधी राखी

योगी सरकार कैबिनेट के पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह से जब पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के आसपास मौजूद गंदगी के बारे में पूछा गया तो वह सवाल का जवाब दिए बिना ही वहां से चले गए।