इस दौरान आजम खान ने अयोध्या बाबरी विध्वंस को लेकर भी हमला बोला। अयोध्या में राममंदिर नहीं बनने से प्रवीण तोगड़िया की नाराजगी और नया संगठन बनाने पर समाजवादी नेता ने तीखी टिप्पणी की। आजम खान ने कहा कि जो लोग आज कानून की बात कर रहे हैं, वो ये बताएं कि क्या उस वक्त जब बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था, तब कानून माना गया था और जब उस वक्त नहीं माना गया, तो अब कानून की बात क्यों?