आज़म खान ने आरोप लगाया है कि मेरे खिलाफ झूठी शिकायतें कराई जा रही है, जो अधिकारी उनकी इच्छा अनुसार जांच रिपोर्ट नहीं दे रहे, उन पर अनैतिक दबाब बना रहे हैं। बार-बार एक ही किस्म की अलग-अलग शिकायतों की जांच करवाई जा रही है, ताकि किसी न किसी अधिकारी द्वारा मन माफिक जांच रिपोर्ट आ जाए ।सपा नेता आज़म खान ने पत्र में मांग की है कि इन दिनों नगर निकाय का चुनाव है। इनके रहते किसी भी हालत में चुनाव निपक्ष हो ही नही सकता है। लिहाज़ा, इनका यहां से हटाना बेहद जरुरी है। आज़म खान ने यह भी लिखा है कि इनके रहते सपा को हराने की पूरी कवायत की जाएगी। इसी लिए इनकी तैनाती यहां से कहीं और करवाई जाए। इनके स्थान पर किसी और अधिकारी को भेजा जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष हो सके।