11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज़म खान ने चुराए रामपुर नवाब के शेर

नवाब ने आपराधिक मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की

2 min read
Google source verification
Samajvadi Party Leader Azam Khan

Samajvadi Party Leader Azam Khan

रामपुर. सपा नेता आज़म खान पर अब पत्थर के शेर यानी दो स्टेचू चुराने का आरोप है। यह आरोप कांग्रेस की पूर्व सांसद रहीं बेगम नूरबानो के बेटे काज़िम अली खान उर्फ नावेद मियां ने लगाया है। जिसको लेकर उन्होंने एसपी रामपुर विपिन ताड़ा को एक पत्र लिख कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पूर्व की सरकार में मंत्री रहे आज़म खान ने पुराने रामपुर क्लब को तोड़कर वहां एक नया गेस्ट हाउस बनवाया है, जिसका काम भी चल रहा है। लेकिन वहां पर पहले से लगे दो बेशकीमती पत्थर के शेरों को उन्होंने चुराकर अपने जौहर विश्वविद्यालय में लगवा दिए हैं.
नावेद ने उन शेरों को वापस लाये जाने की मांग की है.

कौन हैं काज़िम अली खान उर्फ नावेद मियां

नावेद कांग्रेस की पूर्व सांसद रही बेगम नूरबानो के बेटे हैं. कई बार स्वार टांडा विधान सभा से लगातार विधायक रहे हैं. कांग्रेस, सपा और बसपा में रह चुके हैं. इस बार सपा नेता आज़म खान साहब के बेटे आज़म अब्दुला ने इन्हें विधान सभा चुनाव में हराकर यह सीट नावेद से छीनी है। राजनीति के घोर प्रतिद्वंदी है. नावेद परिवार इसी को लेकर आज़म खान साहब और उनके बेटे के खिलाफ लगातार शिकायतें करते हैं। बसपा में भी इन्होंने आज़म खान की शिकायतें की और केंद्र के कई मंत्रियों से भी आज़म खान के घोटालों की जांच करवाई लेकिन नतीजा फिलहाल जीरो निकला। अब इस बार आज़म खान के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को एक पत्र एसपी को लिख डाला है।

एसपी रामपुर के यहां नावेद मियां ने एक पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की और कहा कि आरोपी आज़म खान के खिलाफ चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर पत्थर के मूर्तियां वहां से मंगाई जाएँ। जनता में उनकी छवि जो बनी है, जनता को उसके बारे में पता चलना चाहिए।

रामपुर पुलिस जांच से पहले नहीं हिलाना चाहती अपनी जुबान

दरअसल इस मामले पर एसपी रामपुर विपिन ताड़ा से लेकर एडिशनल एसपी और सीओ सभी अफसर फिलहाल कुछ बताने की हैसियत में नही हैं। उन्होंने कहा है कि जांच की जांच रही है और जांच में जैसे ही उन्हें कुछ सबूत मिलते हैं, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने इसके पहले भी कई मामले ाज़क खान के खिलाफ दर्ज किये हैं, लेकिन इस बड़बोले नेता की अभी तक किसी भी कार्रवाई में कोई नुक्सान नहीं हुआ है. इस मामले में भी क्या हो पायेगा, ये देखने वाली बात ही होगी.