31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साध्वी के बयान पर भड़के आजम खान ने किया पलटवार, कहा-पहले खुद करें शादी

जितनी नफ़रतें बढ़ेंगी उतना ही भाजपा को लाभ होगा-आजम खान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 2 Aug 2018, 12:41 PM IST

azam khan

साध्वी के बयान पर भड़के आजम खान ने किया पलटवार, कहा-पहले खुद करें शादी

रामपुर। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची के मुस्लिम युवतियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बवाल बढता जा रहा है। देवबंदी उमेला के साथ ही तमाम मुस्लिम संगठन साध्वी प्राची का विरोध कर रहे हैं। इस बीच सपा नेता आजम खान ने भी साध्वी प्राची के बयान को लेकर निशाना साधा है, साथ ही असम में जारी हुए एनआरसी को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला है।

वीडियो देखें: आजम खान बोले जितना हिन्दू मुस्लिम होगा उतना भाजपा को फ़ायदा होगा

एनआरसी को लेकर चल रहे घमासान पर बोलते हुए कहा कि यह वक्त बीजेपी को सूट करता है। वो जितना हिन्दू-मुस्लिम माहौल बनेगा, जितनी नफ़रतें बढ़ेंगी उतना ही भाजपा को लाभ होगा। इस आज़म खान ने जस्टिस लोया का मामला उठाते हुए कहा कि लोया की हत्या कैसे हुई, ये भी बताएं, जस्टिस लोया की हत्या की जांच क्यों एसआईटी द्वारा नही की जा रही है। सपा नेता ने कहा कि जनता की भी सुनें सब अपने मन की सुनाएंगे, तो केसे काम चलेगा अपने मन की बात 4 सालों से सुनाए जा रहें हैं लेकिन दूसरों की भी तो कमसकम सुने ताकि उन्हें यह पता चले कि यह क्या कह रहें हैं।

ये भी पढ़ें: खबर का असर: कांवड़ मार्ग की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार अफसरों पर FIR के आदेश

इस दौरान साध्वी प्राची के बयान पर पलटवार करते हुए आज़म खान ने कहा कि फिर दूसरों को क्यों बुरा लगताहै जब कोई किसी से शादी कर लेता है। उस समय क्यों मजहब और धर्म खतरे में आ जाता है,क्यों दंगे होते हैं , सपा नेता ने कहा कि जो राय दे रहे हैं वो पहले खुद भी तो माने और शादी करें। आपको बता दें कि एक दिन पहले साध्वी प्राची ने कहा था कि मुस्लिम युवतियों को तलाक और हलाला से बचने के लिए हिन्दू युवकों से शादी करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बीजेपी के इस मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा-लापरावही बर्दाश्त नहीं