1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल ट्रान्सफर के नाम पर यूपी के इस शहर में हो गया करोड़ों का खेल, ऐसे खुला मामला

पहले सस्ते दामो में किसानों की ज़मीन ख़रीदवाई उसके बाद उसी कारोबारी से 4 गुना रेटो में इस जमीन जेल के लिए प्रशासन द्वारा खरीद लिया गया। जि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 13 Sep 2018, 9:39 AM IST

moradabad

जेल ट्रान्सफर के नाम पर यूपी के इस शहर में हो गया करोड़ों का खेल, ऐसे खुला मामला

मुरादाबाद: जनपद में जेल को ट्रांसफर करने के नाम पर ज़मीनों का बड़ा खेल कर दिया गया। सारे खेल को मुरादाबाद प्रशासन के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर के होटल और दवा कारोबारी सौरव जैन के साथ मिलकर अंजाम दिया। मुरादाबाद शहर के बीचोबीच मौजूद जेल को बरेली रोड स्थित मूढापाण्डेय क्षेत्र में शिफ्ट किया जाना था। तत्कालीन एसडीएम ने लेखपाल, कानूनगो, तहशीलदार और मुरादाबाद के कारोबारी सौरव जैन को पहले सस्ते दामो में किसानों की ज़मीन ख़रीदवाई उसके बाद उसी कारोबारी से 4 गुना रेटो में इस जमीन जेल के लिए प्रशासन द्वारा खरीद लिया गया। जिसके बाद सभी लोगो ने बचे हुए पैसे की जमकर बंदरबाट की। हालाकी मामले की शिकायत मिलने के बाद एडीएम प्रशसन ने जांच की। जिसमे तमाम लोग दोषी मिले। पूरी रिपोर्ट को कार्यवाही के लिए शासन को भेज दिया गया है।

हैरतअंगेज: खेल खेल में किसान ने सांप निगला ,फिर जो हुआ तो मच गया हाहाकार

दवा कारोबारी के साथ मिलकर किया खेल

दरअसल मुरादाबाद में शहर के बीचों बीच जेल मौजूद है। जिसे यहां से ट्रांसफर करने की कवायद पिछले एक अरसे से चल रही है। कुछ समय पूर्व सदर के एक एसडीएम ने तहसीलदार ओर अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर होटल और दवा कारोबारी सौरव जैन को बरेली रोड स्थित मूढापांडेय में ज़मीन ख़रीदवाई। जबकी ज़मीन जेल प्रोजेक्ट की सीमा में नहीं आ रही थी। इसके बाद इस जमीन को प्रशसन द्वारा चार गुना रेटो में होटल कारोबारी से खरीद लिया गया। सारे पैसे की सबने जमकर बंदरबाट की।

बड़ी खबर: इस वजह से महागठबंधन से अलग हुईं मायावती

ऐसे हुआ खुलासा

इसी दौरान जेल प्रोजेक्ट के अंदर मौजूद वक्फ की ज़मीन से इस जमीन का समायोजन कर दिया गया। वक्फ के लोग इस मामले को कोर्ट ले गए। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर जब पूरे मामले की जांच की गई तो पूरे खेल से पर्दा उठ गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। जिसके बाद अब इन पर कार्यवाही का इंतज़ार किया जा रहा है।