28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bijnor: ब्राह्मण समाज ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला, कार्रवाई करने की मांग

Bijnor News: बिजनौर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। कलक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर ब्राह्मण समाज के खिलाफ भाषण देने और समाज में वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 30 Aug 2023, 4:34 PM IST

विवादित बयान के बाद बुरे फंसे  स्वामी प्रसाद मौर्य

विवादित बयान के बाद बुरे फंसे स्वामी प्रसाद मौर्य

Bijnor: यूपी के बिजनौर जिले में ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हिन्दू धर्म और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण देने और समाज में वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने आन्दोलन करने की चेतावनी दी। इससे पहले ब्राह्मण समाज के लोगों ने नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। इस मौके पर विनय कुमार कौशिक, शोभित शर्मा, आशु शर्मा, प्रदीप कौशिक, रोहित कुमार, सत्यम शर्मा, विकास शर्मा आदि लोग शामिल रहे।

हिंदुओं और ब्राम्हणों पर दिया था विवादित बयान
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह हिंदुओं और ब्राम्हणों के खिलाफ जहर उगलने का काम करते नजर आए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है।

ये भी पढ़िए
बीजेपी से सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्या जब से सपा ज्वाइन की है, तब से वह कोई ना कोई विवादित बयान देकर रोज सुर्खियों में रहते हैं। स्वामी मौर्य पिछले कुछ समय से लगातार हिंदू धर्म पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर विवादित बयान देते हुए मौर्या ने कहा "हिंदू नाम का धर्म कोई है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है, ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और भारी विषमता का कारण ही ब्राम्हणवाद ही है"।