रामपुर। एनएच-24 हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक पुलिस बैरिकेडिंग डिवाइडर में जा घुसी। जिससे बाइक पर बैठे दो लोग पुलिस बैरिकेडिंग में बाइक समेत जा गिरे जबकि उनका एक साथी दूर हाइवे किनारे जा गिरा। घटना के वक्त वहां पर मौजूद कुछ राहगीरों ने डायल 100 को फोन करके सूचना दी। जिसके बाद डायल 100 और एम्बुलेन्स मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दो युवक जख्मी हालत में हाइवे पर पड़े दिखे जबकि उनका एक साथी कहीं नजर नही आया। हालांकि काफी देर तक तलाशने के बाद उनका साथी हाइवे किनारे झाड़ियों में घायल पड़ा मिला जिसे पुलिस ने उठाकर एम्बुलेन्स में रख अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनो का उपचार चल रहा है।